प्रतिदिन सुबह एक आवाज देश – विदेश में सुनने को लोग रहते हैं आतुर
श्री श्री क्षेत्र मरकटेश्वर धाम मोरटक्का के सौजन्य से - पं. दीपक शुक्ला द्वारा आज दिनांक........ दिन......... वर्ष........ मां नर्मदा और प्रभु भोलेनाथ के ओंकारेश्वर से प्रातः दर्शन त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे पतित पावन पुण्य सलिला मां नर्मदा - संसार की रक्षा करें| सबका भला करें | मां सबके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें| मां नर्मदे हर - जिंदगी भर मां नर्मदे हर - जिंदगी भर जय हो मां नर्मदा की जय हो प्रभु भोलेनाथ की
ओंकारेश्वर तीर्थ – मां नर्मदा के भक्तगण देश विदेश में जहां भी हों या उनके परिजन- मित्र सभी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में प्रतिदिन नर्मदा भक्तों द्वारा एक मां नर्मदा के भक्त का आवाज वाला वीडियो शेयर किया जाता है| कुछ ही समय में वीडियो पूरे देश में ही नहीं विदेशों में अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, जापान, आस्ट्रेलिया, रूस सहित कई देशों में प्रतिदिन शेयर होता है|पतित पावन मां नर्मदा जी का प्रतिदिन सुबह दर्शन करवाने वाले पं. दीपक शुक्ला जी, ओंकारेश्वर तीर्थ के समीप मोरटक्का में निवास करते हैं| पुलिस विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी हैं| मां नर्मदा परिक्रमावासियों की सेवा में सदैव समर्पित रहते हैं| पं. दीपक शुक्ला अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक का दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं| मां नर्मदा जी के साथ पवनसुत हनुमान जी के बड़े उपासक हैं| कहा जाता है कि उन्हें महावीर हनुमान जी से साक्षात्कार हुआ है| इसके उपरांत उन्होंने मां नर्मदा तट के समीप गगनचुंबी हनुमान जी की मूर्ति निर्माण कराकर स्थापना किया है| उस पर से निकलने वाले लोगों को हनुमान जी का दूर से ही दर्शन हो जाते हैं|