मां नर्मदा उदगम में मर्यादित कपड़े पहनने पर ही मिलेगा प्रवेश
अमरकंटक तीर्थ –
मां नर्मदा मंदिर में भी अब अमर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बहुत से तीर्थ मंदिर में भारतीय संस्कृति अनुसार वस्त्र धारण कर प्रवेश के आदेश बाद अब अमरकंटक मां नर्मदा उद्गम ट्रस्ट और पुजारियों ने श्रद्धालुओं के लिए सनातन संस्कृति के सम्मान में आदेश जारी करते हुए अमर्यादित वस्त्र पहन कर मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगाते हुए मंदिर के गेट पर पोस्टर भी लगा दिया है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में सांस्कृतिक एवं मर्यादित कपड़े में ही आए। छोटे वस्त्र हाफ पैंट, बरमुडा, नाइट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस जैसे अभद्र वस्त्र पहन कर नहीं आएं। महिलाओं के लिए विशेष सुचनाएं दिए हैं।
मां नर्मदा मन्दिर में विषेश रूप से भारतीय सभ्यता अनुसार कपड़े साड़ी और सलवार सूट पहनकर आने के लिए कहा है यदि कोई अभद्र या पाश्चात्य कपड़े में आता है तो उसे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आदेश के पोस्टर मंदिर के गेट पर लगायें है।