क्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षाहेल्थ

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज ने स्थानीय परशुराम चौक पर प्रीतम लौधी का पुतला जलाया।

कपिल शर्मा, 9753508589

Narmada News 24

ग्वालियर के भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा दिये गए विवादित बयान को सर्व सर्व ब्राह्मण समाज ने स्थानीय परशुराम चौक पर पुतला जलाया। सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया की ग्वालियर के भाजपा नेता प्रीतम लौधी ने विवादित बयान देते हुए कहा की कथवाचक ब्राह्मण कम उम्र की महिलाओं को कथा में आगे बैठाते, इनकी नजरें कहीं और होती हैं।

साथ हि सर्व ब्राह्मण समाज के जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कहा की प्रीतम लौधी द्वारा उनके समाज की जयंती के दिन कथा वाचक ब्राह्मणो के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। ऐसे प्रीतम लौधी का पुरी ब्राह्मण समाज विरोध करती है। और संगठन को भी चेतावनी देती है की यदि प्रीतम लौधी को वापस पार्टी मे लेती है तो सर्व ब्राह्मण समाज पूरे प्रदेश मे पार्टी का विरोध करेगी। प्रीतम लौधी के इस बयान को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज मे काफी रोष है। जिसको लेकर आज स्थानीय परशुराम चौक पर सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लौधी का पुतला जलाया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाराशर, सुनील तिवारी, सौरभ तिवारी, लोकेश गालव, शैलेन्द्र जोशी, लक्ष्मीकांत डूबे, सुदीप मिश्रा, रोहित तिवारी, अखिलेश पाराशर, हरिमोहन शर्मा, ज्योति तिवारी सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।


Narmada News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button