क्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षाहेल्थ

हरदा – आपकी समस्या का हल आपके घर के अंतर्गत वार्ड नं 18 मे नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा सर्वे।

Narmada News 24

शासन की समस्त योजनाओं का लाभ शहरवासियो को मिल सके जिसके लिए सरकार ने आपकी समस्या का हल आपके घर की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत आज शहर के वार्ड नं 18 मे नगर पालिका कर्मचारोयो द्वारा शहर के वार्ड नं 18 मे परिवारों के मूल्यांकन का सर्वे कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने बताया की नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में निवासरत हितग्राही मूलक योजनाओं के मूल्यांकन के लिए 35 वार्ड में समग्र सर्वे कार्य हेतु कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। वह वार्ड के प्रत्येक घर पर जाकर घर के मुखिया एवं अन्य सदस्यों की जानकारी 38 कॉलम में भरकर तैयार कर रहे हैं। जिसमें इस बात का मूल्यांकन किया जाएगा कि वार्ड में निवासरत परिवार शासन की किन-किन जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित है और पात्र होते हुए भी उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी दिनेश घागरे और आयुषी बड़े द्वारा वार्ड नं 18 मे सर्वे कार्य किया जा रहा है।


Narmada News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button