अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा मिट्टी से श्रीगणेश जी की मूर्ति बनाने निःशुल्क प्रशिक्षण
नई दिल्ली -अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियों से बचाव के लिए मिट्टी एवं गोबर से बनी मूर्तियों के बढ़ावा को लेकर संकल्प लिया है| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पर्यावरण विंग की राष्ट्रीय महासचिव सुरूचि नाईक ने बताया कि अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री सतीश चौबे जी के मार्गदर्शन में संघ ने श्री गणेश जी की मूर्ति घर में तैयार करने हेतु ओनलाइन प्रशिक्षण कर रहा हैं| गोबर एवं मिट्टी से पवित्र मूर्तियां बनाकर स्थापित करें और घर में ही गमले में भी विसर्जन कर उसमें पौधा लगाया जा सकता है| जिससे प्रदूषण नियंत्रण में सहभागी बन सकते हैं| जलस्रोतों, नदियों, सरोवरों में भी विसर्जन करने से प्रकृति को नुक्सान न्यून हैं|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा मिट्टी से मूर्ति बनाने के लिए निशुल्क ओनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है|| बच्चे. बड़े सभी शामिल हो सकते हैं| दिनांक 16 सितंबर को शनिवार को दोपहर 2 से प्रशिक्षक , नर्मदा भक्त श्री लालाराम चक्रवर्ती जी प्रशिक्षण देंगे| ओनलाइन प्रशिक्षण के लिंक – गूगल मीटिंग लिंक गणेश जी की मूर्ति बनानेका प्रत्यक्षिक , सीखिए , करिये और सब को बताइये
Saturday, 16 September · 2:00 – 3:00pm
Video call link: https://meet.google.com/tso-kjas-idg
अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ सभी से अपील करता है कि अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा मिट्टी से मूर्ति बनाने जाग्रति अभियान में शामिल हों|