श्री गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति बनाने अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा ओनलाइन प्रशिक्षण – डा. सुरूचि नाईक
गोबर और मिट्टी से मूर्ति बनायें से पर्यावरण को स्वच्छ रखें
इंदौर- अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के संकल्पित सनातनियों द्वारा लगातार पर्यावरण, जलस्रोतों, तीर्थ स्थलों में स्वच्छता जाग्रति के लिए संकल्पित कार्य किया जा रहा है|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा 17 अगस्त हरियाली अमावस्या से वृक्षारोपण महायज्ञ प्रारंभ किया गया था| वृक्षारोपण महायज्ञ में देश ही नहीं विदेशों में भी किया गया है| 1 माह तक चले वृक्षारोपण महायज्ञ में लाखों पौधे रोपित किए गए हैं| साथ ही वृक्षारोपण महायज्ञ में सहभागी बनें लोगों से रोपित पौधों के पालन और सुरक्षा का संकल्प कराया गया है|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा पुरुषोत्तम मास में ब्रज भूमि में सेवा साधना किया गया है| पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा, बांके बिहारी, वृंदावन दाऊ जी, बरसाना भांडेर वन, वंशीवट, राधा मानसरोवर सहित ब्रज भूमि में सभी तीर्थों स्थानों में स्वच्छता जाग्रति अभियान चलाया है| साथ ही जमुना जी, नैमिषरण्य तीर्थ, महाराष्ट्र प्रदेश में तीर्थ आलंदी, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, सप्तश्रृंगी माता मंदिर में भी स्वच्छता साधना किया गया है|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियों से बचाव के लिए मिट्टी एवं गोबर से बनी मूर्तियों के बढ़ावा को लेकर संकल्प लिया है| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पर्यावरण विंग के राष्ट्रीय महासचिव डा.सुरूचि नाईक 
ने बताया कि श्री गणेश जी की मूर्ति घर में तैयार कर स्थापित कर सकते हैं| ऐसी पवित्र मूर्तियों को घर में ही गमले में भी विसर्जन कर पौधा लगाया जा सकता है| जलस्रोतों, नदियों, सरोवरों में भी विसर्जन करने से प्रकृति को नुक्सान न्यून हैं|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा मिट्टी से मूर्ति बनाने के लिए निशुल्क ओनलाइन प्रशिक्षण देगा| बच्चे. बड़े सभी शामिल हो सकते हैं|अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ सभी से अपील करता है कि अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा मिट्टी से मूर्ति बनाने जाग्रति अभियान में शामिल हों|

